शुक्रवार, 8 मार्च 2019

रामकृष्ण परमहंस ने स्वामी विवेकानंद को दिया था जीवन परिचय था - आत्मानिष्ठानंद

खबर - जयंत खांखरा 
खेतड़ी -कस्बे के अजीत विवेक संग्रहालय रामृकष्ण मिशन आश्रम में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस देव का 184 वाँ जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव का शुभारम्भ प्रातः मंगल आरती से किया गया। उसके बाद विशेष पूजा व 10 बजे आश्रम परिसर में यज्ञ का आयोजन किया गया। 11 बजे स्वामी रामकृष्ण देव की शिक्षाओ पर प्रवचन का आयोजन हुआ। इसमें स्वामी आत्मानिष्ठानंद ने विस्तार से रामकृष्ण देव के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए कहां की रामकृष्ण परमहंस देव ने स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय दिया था  और उनका  सत्य से परिचय भी करवाया था । साथ ही उन्होंने रामकृष्ण परमहंस देव  के  आर्दशो से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। दोपहर में पंगत प्रसाद का आयोजन किया गया। यज्ञ की पूर्णाआहुति में स्वामी योगयुक्तानंद ,स्वामी अनंतआत्मानंद,स्वामी जीतेन्द्रानंद, स्वामी हितकरानंद,रमाकांत वर्मा,डा.राघवेन्द्रपाल,लक्ष्मीकांत जोशी,रोशनलाल सैनी,कालीचरण गुप्ता,मुकेश सैनी,नरेश कुमावत सहित सैकडो श्रृद्धालुओ ने भाग लिया। इस अवसर पर आश्रम द्वारा संचालित गदाधर अभ्युदय व स्वामी विवेकानंद अभ्युदय प्रकल्प के 20 मेघावी छात्रो को पुरस्कार तथा छात्रवृति दी गई।

Share This