चूरू जितेश सोनी न्यूज़। भाजपा सरकार ने राज्य मंत्री तथा रतनगढ से तीन बार विधायक रहे दिग्गज नेता राजकुमार रिणवा एवं पूर्व मंत्री चन्दनमल बैद के सुपुत्र तारानगर से दो बार विधायक रहे डाॅ. चन्द्रशेखर बैद ने गुरूवार को चूरू लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मण्डेलिया की लाईन पुलिस में आयोजित नामांकन रैली मंे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गये है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा का माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व विधायक डाॅ. चन्द्रशेखर बैद नजदीकी रिश्तेदार की मृत्यु होने के कारण सभा स्थल पर नही आ सके लेकिन उन्होने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी है। इनके साथ ही राजगढ की पूर्व प्रधान विमला पुनिया, संजय पुनिया, राजलदेसर के पूर्व पालिकाध्यक्ष हसराज पारिक भी कांग्रेस में शामिल हो गये है। पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने मण्डेलिया हाउस में बताया कि उनके साथ ही भाजपा के हजारो कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी कांग्रेस में शामिल हो रहे है और कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मण्डेलिया को विजयी बनाने के लिये दिन-रात एक कर देगे। कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मण्डेलिया ने कांग्रेस में शामिल होने वाले तमाम नेताओ का तहेदिल से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग, पूर्व मंत्री अश्क़ अली टाक,कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष सलीम पीए, प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी जियाउर रहमान, कांग्रेस नेता जमील चौहान, आरिफ, भी उपस्थित थे। मण्डेलिया हाउस में ब्राहमण समाज के सैकडो लोगो ने पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा का जोरदार स्वागत किया।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News