खबर - विकास कनवा
रघुनाथ प्रसाद सैनी का गांव में जगह-जगह स्वागत
उदयपुरवाटी ।बबई निवासी रघुनाथ प्रसाद सैनी सेवानिवृत्ति के बाद समाज सेवा में कार्य करने के दौरान भ्रष्टाचार निरोधक जन कल्याणकारी संस्थान के प्रदेश संगठन महामंत्री बनाए जाने पर गांव में जगह-जगह स्वागत किया गया। सेवानिवृत्ति के बाद समाज सेवा में लोगों की सेवा करने के मकसद से जगह जगह लोगों की समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से परेशानियों का निस्तारण करवा रहे हैं। साथ ही रघुनाथ प्रसाद सैनी वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ऑल इंडिया सैनी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय ज्योतिबा फुले जागृति मंच के राष्ट्रीय सचिव के रूप में अनेक पदों पर जनता की सेवा के लिए कार्यरत हैं सामाजिक कार्यक्रमों में खेलों में प्रत्येक सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सैनी हाल ही में वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की इस दौरान रघुनाथ प्रसाद सैनिक का गांव में जगह-जगह समाज सेवा के लिए हौसला अफजाई करते हुए स्वागत किया जा रहा है। इसी दौरान सैनी का दर्जनों गांव में गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। इसी दौरान गांव के लोगों के द्वारा सैनी को ग्राम पंचायत बबई के लोगों की छोटी से छोटी समस्या का हल करवा रहे हैं। सैनी को बबई गाँव में मास्टर जी के नाम से भी पूरे गांव के लोग जानते हैं रघुनाथ प्रसाद सैनी ने 10 साल तक गांव में विद्यालय चलाकर बच्चों को निशुल्क पढ़ाई करवा चुके हैं आगे भी लोगों की जन समस्या सुनते हुए जनसेवा के लिए लोगों के लिए तैयार रहते हैं।