मंगलवार, 4 जून 2019

इस्लामपुर में महिनेभर से नहीं आ रहा पीने का पानी


खबर - मोहम्मद आरिफ चंदेल 
महिलाओं ने किया प्रदर्शन, ईद के त्योहार पर भी पानी के लिए भटक रही महिलाएं
इस्लामपुर. हजरत इरादतुल्लााह शाह दरगाह के पास स्थित कॉलोनी में महिलाएं  पीने के पानी के लिए भटक रही हैं। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में लगभग महीनेभर से पीने का पानी नहीं आ रहा है जिसके चलते रमजान के महीने में भी महिलाओं को दूर-दूर से पानी लाना पड़ा। अब ईद का त्योहार होने के बावजूद भी घरों में पीने का पानी नहीं आ रहा है और गर्मी की इस सिद्दत में महिलाओं को दूर-दूर से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। कॉलोनी की महिलाओं में जलदाय विभाग के प्रति काफी रोष है। कॉलोनी की महिलाओं ने मंगलवार को पीने के पानी के लिए प्रदर्शन कर जलदाय विभाग के प्रति अपना रोष प्रकट किया। कॉलोनी के रूस्तम तेली ने बताया कि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो झुंझुनूं स्थित जलदाय विभाग पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया जाएगा। साईड इंचार्ज पुष्कर सैनी ने बताया कि दो दिन में समस्या का समाधान कर देंगे और तब तक के लिए नहर के पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मदीना, सलमा, मेजबीन, रूकसाना, फरजाना, नाजमीन, नजराना, यासमीन, माफिया, मुन्नी, नाजिया, आबिदा, रजीया, रशीदा,
परवीन, राबिया व जमीला सहित काफी महिलाएं शामिल थी।

Share This