गुरुवार, 18 जुलाई 2019

सदस्यता अभियान के तहत मोर्चो की कार्यशाला का हुआ आयोजन

खबर जितेन्द्र वर्मा
समाज के सभी लोगो में भाजपा की विचारधारा को पहचाना है- हेमराज मीणा
बून्दी । संगठन पर्व राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत गुरुवार को जैत सागर रोड़ स्थित निजी रिसोर्ट में संगठन के अग्रिम सातों मोर्चो की एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला दो सत्रों में हुई। जिसमें अभियान के अल्पकालिक विस्तारको एवं कार्यकताओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा ने की।

अभियान के संभाग प्रभारी हेमराज मीणा ने उपस्थित कार्यकर्ताओ से कहा कि हमें समाज के सभी वर्गों के प्रत्येक व्यक्ति तक भाजपा की विचारधारा को पहुंचाना है तथा उनको इस सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी एवं सर्वसमावेशी संगठन से जोड़ना है। 

जिलाध्यक्ष हाड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में कोई ऐसा सामाजिक वर्ग, नौजवान व नवमतदाता संगठन की सदस्यता से छूटना नही चाहिए। 

प्रदेश मंत्री छगन माहुर ने कहा कि कार्यकर्ता गांव, ढाणी के घर-घर व प्रत्येक बूथ पर जाकर संगठन की विचारधारा, दिशा, दृष्टि एवं नीति से लोगो को परिचित करवाकर अधिकाधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण करवाकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करे। 

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह राजावत ने युवाओं से पूरे उत्साह व उमंग से इस पर्व में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया। जिले के प्रत्येक बूथ पर जाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात भी कही।

जिला प्रवक्ता अमित निम्बार्क ने बताया कि अभियान के जिला संयोजक शक्ति सिंह आसावत ने सभी मोर्चो के लिए प्रदेश द्वारा निर्धारित अभियान की प्रस्तावना रखी। कार्यशाला में संगठन के जिला प्रभारी शंकर लाल ठाड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मीणा, भाजपा नेता ओमेन्द्र सिंह हाड़ा, अभियान के जिला सह संयोजक गौरव शर्मा, संगठन के जिला उपाध्यक्ष भगवान लाडला, नरेंद्र मीणा व योगेंद्र श्रृंगी, जिला प्रवक्ता संजय लाठी, जिला मंत्री मधुबाला साहू, तालेड़ा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर,  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता नुवाल, एससी मोर्चा चुन्नी लाल चंदोलिया, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा लाल मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मेहमूद गौरी कल्लन, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कैलाश गौतम मंचासीन रहे। कार्यशाला का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश शर्मा ने तथा धन्यवाद कार्यालय प्रभारी रामेश्वर मीणा ने ज्ञापित किया।

इस दौरान नैनवां पालिकाध्यक्ष मधु कँवर सोलंकी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री भारती शर्मा, शहर अध्यक्ष रजनी छाबड़ा, भाजयुमो जिला महामंत्री सत्यप्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नवीन श्रृंगी, पप्पू गुर्जर व आकाश नायक, करवर मण्डल अध्यक्ष मदन गुर्जर, तालेड़ा मण्डल अध्यक्ष नंदबिहारी चौधरी, दबलाना मण्डल अध्यक्ष मनोज यादव, डाबी मण्डल अध्यक्ष विक्रम सिंह हाड़ा, हुमेरा कैसर, किरण महावर, शाहिदा बानो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This