गुरुवार, 2 जनवरी 2020

पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा को दी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि

खबर - जयंत खांखरा 
खेतङी-पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा को गुरुवार को  ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी व महिला ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डी देवी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने विश्वनाथ शर्मा के प्रतीक चिन्ह पर पुष्प अर्पित कीये गोकुल चंद  सैनी ने कहा कि कि विश्वनाथ शर्मा राजनीति के पुरोधा थे वह चार बार नगर पालिका के पार्षद रहे और कांग्रेश नगर अध्यक्ष रहे वे राजकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय कमेटी के सदस्य भी रहे वे मेहनती और कर्मठ कांग्रेसी कार्यकर्ता थे। गौरतलब है कि विश्वनाथ शर्मा का 86 वर्ष की उम्र में सोमवार को उनके निजी निवास पर निधन हो गया था। पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया पूर्व मंत्री ने बताया कि खेतड़ी की राजनीति में गहरी क्षति हुई है वह सच्चे कांग्रेस कार्यकर्ता थे आजीवन उन्होंने पार्टी के लिए अपना योगदान दिया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस महासचिव केशव प्रसाद शर्मा, नगर अध्यक्ष प्रभु दयाल कुमावत ,पार्षद जगदीश चनानिया, जितेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, सुभाष जांगिड़, चंदगीराम, पवन कुमावत ,हुक्मीचंद ,कंवर सिंह यादव सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This