गुरुवार, 20 अगस्त 2020

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया सद्भावना दिवस

खबर - कुलदीप सांखला 
मुकुंदगढ़।पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के मौके पर गुरूवार को सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर अतिथि विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्ष मुकुंदगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश सुंडा ने की। इस मौके पर डॉ. शर्मा व सुंडा ने कहा कि आधुनिक भारत का सपना और देश में कंप्यूटर क्रांति लाने वाले स्व. राजीव गांधी ने ही हमें जमाने के साथ आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया था। आज स्व. गांधी की सोच और उनके सपनें साकार होती दिख रही है। इस मौके पर स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पौधारोपण किया गया। इस मौके पर चेयरमैन सत्यनारायण सैनी, सुभिता सीगड़, अनोखा सैनी आदि मौजूद थे।

Share This