बुधवार, 5 अगस्त 2020

पोदार कॉलेज परिसर में किया गया वृक्षारोपण।


नवलगढ़ : दी आनन्दीलालपोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार द्वारा चलाई गई मुहिम ‘‘वृक्ष लगाओं-भविष्य बचाओं’’ के तहत् पोदार महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। पोदार कॉलेज प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने पर्यावरण को सुरक्षित व सुन्दर बनाए रखने के लिए सन्देश दिया। पोदार महाविद्यालय के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में अशोक छायादार वृक्षों के पौधे लगाए गए।
पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री कांति कुमार आर. पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार का मानना है कि पेड़ होंगे तो जीवन होगा का महत्व समझते हुए अधिकाधिक वृक्ष लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करें जिससे पर्यावरण को सुन्दर बनाया जा सकें।




Share This