सोमवार, 17 अगस्त 2020

सरकार के विश्वास मत प्राप्त करने पर कांग्रेस जनों में खुशी।

खबर - कुलदीप सांखला 
मुकुंदगढ़। राज्य में चले सियासी संकट के बाद राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के विश्वास  मत प्राप्त करने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी तथा खुशी जताई। मुकुंदगढ़ चेयरमैन सत्यनारायण सैनी  युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष लोकेश जांगिड़ ने खुशी जताते हुए कहा आलाकमान कमेटी बनाकर शिकायतें दूर करने की पहल की उससे निशचित रूप से मौजूद संकट का निराकरण संभव हुआ।  प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं तथा विकास को गति मिलेगी। इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई ।महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुभिता सीगड, महिला कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव  अनोखा सैनी, पालिका उपाध्यक्ष मोहम्मद बिलाल खत्री, पूर्व पार्षद आरिफ चौहान ,जुनैद, सचिन सैनी डूंडलोद ,फिरोज  मौजूद थे।

Share This