शनिवार, 23 अक्तूबर 2021

लिटिल पिकासो बाल कला प्रदर्शनी का उद्घाटन 24.10.2021 को


पंकज पोरवाल

-प्रदर्शनी में होने वाली आमदनी को गरीब एवं असहाय बच्चां की सहायतार्थ होगी खर्च 

भीलवाड़ा।  आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा, एल.एन.जे. समूह, ओसवाल गु्रप, अंकुर फर्नीचर, रसधारा सांस्कृतिक संस्थान एवं रमा कत्थक संस्थान के सहयोग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व. श्यामसुन्दर राजानी की पुण्यस्मृति में 24 से 31 अक्टूबर 2021 तक 7 दिवसीय बाल कला प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार दिनांक 24.10.2021 को प्रातः 10 बजे विश्व प्रसिद्ध कलाकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय, ललित कला अकादमी के विनय शर्मा, डॉ. मीना बया, कलाविद् रमेश गर्ग, रंजनीश वर्मा, प्रकाश छाबड़ा, लक्ष्मीनारायण डाड, लेफ्टिनेट कर्नल तेजेन्द्र शर्मा, नीतू ओस्तवाल, अभिषेक अग्रवाल, जी.एस. भाटिया, लक्षपाल सिंह राठौड़, लक्ष्मीनारायण वर्मा, गोपाल आचार्य के कमलों द्वारा आकृति आर्ट गैलेरी में होगा। जानकारी देते हुए संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि इस कला प्रदर्शनी में 3 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के बाल एवं युवा कलाकारों की विशाल कला प्रदर्शनी में 200 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जायेगा और इस प्रदर्शनी में होने वाली आमदनी को आगामी दीपावली के अवसर पर गरीब एवं असहाय बच्चां की सहायतार्थ खर्च किया जायेगा।  साथ ही 7 दिन तक होने वाले इस आयोजन में कई कला गतिविधियां होगी, जिसमें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भाग लेगें। गतिविधियां के अन्तर्गत जल रंग का लाईव ड्रेमोस्ट्रेशन, नाट्य कार्यशाला, नाटक, शास्त्रीय एवं अर्द्धशास्त्रीय नृत्यों पर आधारित कार्यक्रम, कार्टून, केरीकेचर, एडवेन्चर, सेल्फ डिफेन्स, फैस पेन्टिग आदि कार्यशालाऐं होगी। यह कार्यशालाऐं पूर्ण रूप से निःशुल्क होगी। कोई भी बाल कलाकार इसमें भाग ले सकता है।


Share This