गुरुवार, 3 मार्च 2022

पोदार कॉलेज में बालिका सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर कार्यशाला आयोजित


नवलगढ़
-उप जिला कलक्टर, नवलगढ़, श्रीमति सुमन सोनल के मुख्य आतिथ्य में डॉ. रामनाथ पोदार सभागार में बालिका सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर कार्यशाला का आयोजन हुआ | आयोजन की अध्यक्षता प्राचार्य, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने की |

श्रीमति सुमन सोनल ने कहा कि भारत में बच्चों की सुरक्षा के लिए अनेक कानून हैं और बाल सुरक्षा को सामाजिक विकास के मुख्य घटक के रूप में तेजी से स्वीकार किया जा रहा है | बालिकाओं की सुरक्षा के साथ महिलाओं को किन-किन अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए,  यह बताया | उनहोंने कहा कि उन्हें समान वेतन का अधिकार है  | उत्पीड़न के खिलाफ अधिकार है | घरेलू हिंसा के खिलाफ अधिकार है | वे अपनी सुरक्षा के लिए सम्बंधित अधिकारियों से सम्पर्क कर सकती हैं | इस अवसर पर अनेक बालिकाओं से वार्ता की और उन्हें निर्भीक और सजग रहने के लिए प्रेरित किया | इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि महिलाओं के प्रति हम सब की सोच और नजरियें में पिछले कुछ दशकों में सकारात्मक बदलाव आया है | इसलिए आज महिलाएं उच्च पदों पर आसीन होकर अपने दायित्वों का निर्वाह कर रही हैं | जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण उप जिला कलक्टर श्रीमति सुमन सोनल आज बालिका सुरक्षा के विशेषज्ञ के रूप में आपको महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगी | जिससे आप सभी में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी | उप- प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सैनी ने मुख्य अतिथि श्रीमति सुमन सोनल का स्वागत करते हुए कहा कि महिलाओं को सार्वजनिक क्षेत्र में सक्रीय रूप से भाग लेने का अधिकार है | वे अपने अधिकारों के साथ अपनी मर्यादाओं का भी ध्यान रखे | उनकी वजह से किसी को शर्मिंदा नही होना पड़े | इस बात का विशेष ध्यान रखे |



वूमेन सेल की संयोजिका प्रो. सुमन सैनी ने वूमन सेल के दायित्वों और बालिका सुरक्षा की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की | महाविद्यालय की छात्राओं को सजग किया कि वे किसी भी प्रकार की अशोभनीय उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत कर सकती हैं | इस अवसर पर वूमन सेल की सदस्या प्रो. रमा डीडवानिया, प्रो. रचना आदि ने छात्राओं को वार्ता के लिए प्रोत्साहित किया | आयोजन का संचालन प्रो. खुशबू जांगिड ने किया | 

इस अवसर पर दी. आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के उपाध्यक्ष, श्री राजीव के पोदार, ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार, निदेशक श्री एम.डी. शानभाग ने बालिका सुरक्षा एवं सशक्तिकरण कार्यशाला को आवश्यक बताया | उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने का यह सार्थक प्रयास था, जो उनके जीवन के लिए उपयोगी होगा |



Share This