शनिवार, 2 अप्रैल 2022

पोदार कॉलेज नवलगढ़ में गणित विषय पर वेबीनार



नवलगढ़
- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित शिक्षण संस्थान सेठ जी. बी. पोदार कॉलेज, नवलगढ़ में गणित विभाग द्वारा राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन हुआ |

वेबीनार की अध्यक्षता प्राचार्य, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने की | वेबीनार के मुख्य वक्ता एवं अतिथि अमेटी विश्वविद्यालय, हरियाणा के सहायक आचार्य डॉ. नवनीत शर्मा रहे |

पोदार कॉलेज के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विद्याधर शर्मा ने मुख्य वक्ता  सहायक आचार्य डॉ. नवनीत शर्मा का परिचय करवाया तथा अतिथि का अभिनन्दन व स्वागत किया |

वेबीनार का मुख्य विषय में  “वास्तविक संख्याओ का विश्लेषण की आधारभूत  संकल्पनाओ” था | डॉ. नवनीत शर्मा ने गणित विषय से सम्बन्धित संकल्पनाओं पर विचार व्यक्त किए तथा बताया कि गणित विषय के ज्ञान के बिना जीवन चक्र अधुरा है | डॉ. शर्मा ने वेबीनार विषय पर रोचक एवं तथ्य पूरक जानकारी ग्राफो द्वारा विद्यार्थियों को दी | 

वेबीनार पर बोलते हुए कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सैनी ने गणित विषय पर प्रकाश डाला | इस वेबीनार में कुल 157 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन भाग लिया | इस अवसर पर गणित विभाग के सभी व्याख्याता उपस्थित रहे |

दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजीव के पोदार, ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार, ट्रस्ट के अधिशाषी निदेशक एम. डी. शानभाग, सी.ई. ओ. सुबेनॉय तालुकदार ने वेबीनार के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की |



Share This