मंगलवार, 16 अगस्त 2022

स्वतंत्रता दिवस पर पोदार काॅलेज, नवलगढ़ के एन.सी.सी. कैडेटस एवं स्काउटस ने बाइक रैली निकाली।



नवलगढ़
-पोदार कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में 15 अगस्त 2022 को भारत के स्वतंत्रता दिवस का आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत एन.सी.सी. केडेट्स, स्काउटस ने मोटरसाइकिल रैली वंदेमातरम् एवं भारत माता कीे जयघोष के साथ निकाली।

जिसमें डॉ. अनिल शर्मा, डॉ संजय सैनी व प्रो. राकेश जाँगिड़ का दिशा निर्देश व संरक्षण रहा। भारत के आजादी के पर्व पर  रैली का मार्ग पोदार सर्किल से पोदार कॉलेज, गाँधी पार्क, नानसा गेट, रामदेव जी मंदिर होते हुए पोदार कॉलेज तक रहा। 

पोदार कॉलेज परिसर में रैली सम्पन्न हुई। भारत के स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर  स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों के द्वारा जय घोष के साथ राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया एवं क्रान्तिकारियों शहीदों को याद किया एवं सूर्यमण्डल प्रागण में स्वाधीनता दिवस समारोह के सार्वजनिक उत्सव में एन.सी.सी. परेड में प्रथम आने के उपलक्ष्य पर दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री राजीव के. पोदार, ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार, निदेशक  श्री एम.डी. शानभाग, सलाहकार डाॅ. रामगोपाल शर्मा, पोदार काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह एवं उप-प्राचार्य डाॅ. विनोद कुमार सैनी ने बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी।



Share This