Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

विश्व में शांति का संदेश देने के लिए सुभिता सीगड़ रात्रि भोज में होंगी सम्मलित

नवलगढ़।  आज विश्व को भारत की ताकत से अवगत कराने के लिए समरस गांधी बनना होगा। भारतीय संस्कृति सभ्यता के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भारत को डिस्कवर इन इंडिया अभियान चलाना चाहिए। राजनयिक सम्बन्ध वियना अभिषरण के तहत समरसता इंटरनेशनल कांग्रेस वोलेनटरी सोशल आर्गेनाईजेशन एवं इण्डो नेपाल समरसता आर्गेनाईजेशन के संयुक्त तत्वाधान में 20 अगस्त को सदभावना दिवस पर नई दिल्ली में भारत नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। भारत नेपाल का एक सांस्कृतिक शिष्टमंडल भारत रतन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर समारोह में राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। संयोजक महावीर प्रसाद टोरडी विशिष्ट सलाहकार प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल ने बताया कि सम्मानीय दमन नाथ ठूगाना प्रथम अध्यक्ष लोक सभा एवं डॉ शिव माया तुम्बाहाडफे प्रथम उपाध्यक्ष लोकसभा नेपाल सरकार सद्भावना दिवस पर भारत यात्रा पर आकर सम्मेलन के मुख्य अतिथीगण रहेंगे। सम्मेलन में नेपाल के अतिथी दमन नाथ ठुगाना, डाक्टर शिवमाया तुम्बाहाडफे, सुबोध कांत सहाय पूर्व गृह राज्य मंत्री मणिशंकर अय्यर, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्गविजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश विनय बंसल प्रभारी हरियाणा का राजीव गांधी सद्भावना अवार्ड से अभिनंदन किया जाएगा। सम्मेलन में 22 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। राजीव गांधी के सद्भावना अवार्ड प्रतिभाओं के सम्मान में रात्रि भोज का कार्यक्रम रखा गया। रात्रि भोज में सुभिता सीगड़ ग्रामीण अवसरचना विकास संस्थान नवलगढ़ झुंझुनू का चयन कर्म स्थली से विकास तक सेवा कार्यों का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर किया गया है। सुभिता सीगड़ रात्रि भोज कार्यक्रम में अतिथियों से शिष्टाचार भेंट, भारत नेपाल के बहूआयामी सम्बन्धों पर चर्चा, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा में योगदान पर रूबरू होंगे। सुभिता सीगड़ सम्मेलन में भारत रतन पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्प अर्पित करेंगे। 
सुभिता सीगड़ रात्रि भोज कार्यक्रम में सम्मालित होकर वसुधैव कुटुम्बकय का साकार करने का संदेश, सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावना सर्वधर्म समभाव, ग्लोबल विलेज की एकता एवं विश्व की वैचारिक सरिता प्रवाह को प्रभावित करेंगे। सुभिता सीगड़ को 27 से 29 दिसम्बर में काठमाण्डो नेपाल में आयोजित भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, मालद्वीप राष्ट को सम्मेलन में आमन्त्रित किया जायेगा। भारत के 150 सदस्यों के डेलिगेशन नेपाल पहुंचेंगे।