जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में 5000 प्रबोधकों की पदोन्नति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। प्रबोधक लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। अब यह प्रस्ताव वित्तीय स्वीकृति के लिए वित्त मंत्रालय के पास जायेगा। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने बताया की 5000 प्रबोधक की पदोन्नति पूर्व में हो गई थी। शेष 5000 और प्रबोधक पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। इस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तुरंत प्रस्ताव को वित्त विभाग को भेजने को मंजूरी प्रदान की। NTT शिक्षको की 2018 में हुई भर्ती के मामले में इसी सप्ताह में राहत पहुंचाने का निर्णय लिया गया। देवनारायण योजना में छठी कक्षा के बच्चो को मिलने वाली छात्रावृति की लिए चयनित स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। तृतीय श्रेणी शिक्षा भर्ती में वर्तमान महिला आरक्षण को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। बैठक में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा करने पर भी विचार किया गया।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News