Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा – स्वर्गीय छोटेलाल सैनी समाजसेवा के प्रतीक थे, उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है

 


स्व. छोटेलाल सैनी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

मुकुंदगढ़, 20 मई। सैनी समाज संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय छोटेलाल सैनी की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रघुवीर महाराज मंदिर, सैनी नगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।


मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा,

"स्व. छोटेलाल सैनी न केवल सैनी समाज के बल्कि पूरे क्षेत्र के एक समर्पित समाज सेवक थे। उन्होंने समाज को संगठित करने, युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का जो कार्य किया, वह आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। उनका जीवन त्याग, सेवा और संघर्ष की मिसाल है। आज की युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।"


उन्होंने आगे कहा कि छोटेलाल सैनी जैसे व्यक्तित्व बहुत दुर्लभ होते हैं, जो बिना किसी पद की लालसा के समाज के लिए कार्य करते हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। उनकी कार्यशैली को आजीवन याद  रखा जायेगा 


कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने की। मंच पर मूलचंद सैनी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलदेव सैनी, मनीराम सैनी (पूर्व अध्यक्ष सैनी समाज संस्था), लीलाधर सैनी, हरिराम सैनी, दुर्गाप्रसाद सैनी, पूर्व चेयरमैन मुकुंदगढ़ सत्यनारायण सैनी, सरपंच राजकुमार सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन राधेश्याम सैनी द्वारा किया गया।


इस अवसर पर सीताराम जी महाराज (हंस निर्माण आश्रम) का पावन सान्निध्य भी प्राप्त हुआ। समारोह में समाज के 10वीं व 12वीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्हें पुरस्कार डॉ. शर्मा एवं मंचस्थ अतिथियों द्वारा भेंट किए गए।


अतिथियों का स्वागत व आभार विजय कुमार सैनी ने  किया। उन्होंने कहा कि छोटेलाल सैनी का सपना था कि समाज के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और आज उस दिशा में समाज लगातार प्रगति कर रहा है।


कार्यक्रम में रामकुमार सैनी (मुकुंदगढ़), पार्षद महेंद्र सैनी, रघुवीर सैनी, मनोहर लाल, शैतान सैनी, जगदीश मास्टर, योगेश सैनी सहित नवलगढ़ व आसपास के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


समारोह में वक्ताओं ने छोटेलाल सैनी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सादा जीवन, उच्च विचार और समाज के लिए समर्पित व्यक्तित्व के रूप में याद किया। सभी ने उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।