Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में डीजीएस की छात्रा पल्लवी खिचड़ का ऐतिहासिक प्रदर्शन’




 इंडियन टीम ट्रायल के लिए क्वालीफाई

16 दिसम्बर 2025 । दिल्ली स्थित डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 11 दिसंबर से आयोजित  होने वाली 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में डून्डलोद गर्ल्स स्कूल बलवन्तपुरा की प्रतिभाशाली छात्रा पल्लवी खिचड़ पुत्री राकेश कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। पल्लवी खिचड़ ने इस प्रतियोगिता में 600 में से 542 अंक अर्जित कर सब यूथ एवं यूथ कैटेगरी में नेशनल क्वालिफाई किया। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर उन्होंने इंडियन टीम ट्रायल के लिए भी क्वालिफिकेशन प्राप्त की जो उनकी कड़ी मेहनतए अनुशासन और निरंतर अभ्यास का प्रमाण है।

इस उल्लेखनीय सफलता में विद्यालय की शूटिंग कोच अभिलाषा का अथक परिश्रम तकनीकी दक्षता एवं सटीक मार्गदर्शन निर्णायक रहा जिनके प्रशिक्षण में पल्लवी ने यह उपलब्धि हासिल की।

विद्यालय प्राचार्या इंदू सोनी ने पल्लवी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डून्डलोद गर्ल्स स्कूल बलवन्तपुरा की छात्राएँ आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। पल्लवी की यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

सचिव श्री बी. एल. रणवा  ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलों में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के अवसर प्रदान करना है। पल्लवी खिचड़ की यह उपलब्धि हमारी इसी सोच का परिणाम है।

विद्यालय परिवार ने पल्लवी खिचड़ को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।