भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय के विधिकार्य विभाग, न्यायिक अनुभाग ने झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ कस्बे के होनहार युवा अधिवक्ता अपूर्व महर्षि को राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ के समक्ष, केंद्रीय सरकार मुकदमों के संचालन हेतु तीन वर्ष की अवधि के लिए पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया है। अपूर्व महर्षि की इस नियुक्ति पर शेखावाटी में खुशी की लहर है। वे राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी कुमार महर्षि के सुपुत्र ओर पंडित सत्यनारायण महर्षि के पौत्र है। अपूर्व महर्षि एडवोकेट(राजस्थान उच्च न्यायालय) ने गांव ओर कुटुंब का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर एडवोकेट विनोद घुघरावाल, एडवोकेट आदित्य तोलसरिया, मोहनलाल चूड़ीवाल, फूलचंद, डॉक्टर दयाशंकर जांगिड़, MC मालू, मेजर डीपी शर्मा, डॉक्टर अनिल शर्मा, मुरारीलाल इंदौरिया, सी ए जितेंद्र वर्मा, प्रदीप दायमा, प्रदीप शर्मा बड़वासी, रॉबिन, घनश्याम मिश्रा, ऑफिस अधीक्षक मोहम्मद जाकिर हुसैन, महिपाल सैनी, रविन्द्र सैनी सभी ने खुशी की लहर जाहिर की है।
