समारोह में नगर निगम जयपुर के महापौर एवं नव निर्वाचित जैन पार्षदो का भी सम्मान एवं अभिनंदन किया
जयपुर।दिगम्बर जैन महासमिति राजस्थान अंचल द्वारा भव्य समारोह में धार्मिक शिक्षण शिविर के शिक्षकों का, दस लक्षण पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकी आयोजको तथा नगर निगम जयपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं जैन पार्षदो का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
मुख्य समन्वयक राजेश बड़जात्या ने बताया कि दो सत्रों में हुए सम्मान समारोह में प्रथम सत्र में धार्मिक शिक्षण शिविर के आयोजन में अपनी निशुल्क सेवाएं देने वालों शिक्षकों एवं सहयोगिया का सम्मान किया गया।
महासमिति राजस्थान अंचल अध्यक्ष अनिल जैन एवं महामंत्री महावीर बाकलीवाल ने बयाया कि इस अवसर पर जयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर सुनील कोठारी एवं जैन पार्षदो श्रीमती पूनम मेहता, नवीन भंडारी, प्रेम चंद जैन, रामपाल जैन एवं पूर्व उप महापौर पुनीत कर्णावत का सम्मान एवं अभिनंदन मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति एन.के. जैन, पुरस्कार पुण्यार्जक सुरेश सोगानी, दीप प्रज्ज्वलन कर्ता सुरेन्द्र कुमार जैन पांड्या, गौरवमय अतिथि मुकेश पांड्या, चित्र अनावरण कर्ता उत्तम कुमार पांड्या, सुभाष सेठी, वीरेंद्र सेठी, अशोक जैन रेवड़ी वाले, जतन सेठी, प्रेम चंद बाकलीवाल, महिला अंचल अध्यक्ष शकुंतला बिंदाक्या, मुख्य समन्वयक राजेश बड़जात्या, सयोजक राकेश गोदिका शांति काला, डॉ बी सी जैन, कैलाश मलैया, निर्मल संघी, डॉ णमोकर जैन, ने माला, दुपट्टा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया ।
इस अवसर पर महापौर सुनील कोठारी ने अपने उदबोधन में सभी से जयपुर शहर को सफाई में सम्पूर्ण भारत वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सहयोग करने की अपील की।
सम्मान समारोह के सयोजक राकेश गोदिका एवं शांति काला ने बताया कि प्रथम सत्र शिक्षक सम्मान समारोह मुख्य अथिति न्यायमूर्ति एन.के. जैन, दीप प्रज्ज्वलन कर्ता सुरेन्द्र- मृदुला जैन पांड्या, पुरस्कार पुण्यार्जक सुरेश - शशि सोगानी, चित्र अनावरण कर्ता वीरेंद्र सेठी समारोह गौरव मुकेश पांड्या तथा विशिष्ट अतिथि अशोक जैन रेवड़ी वाले, प्रेम चंद बाकलीवाल, जतन सेठी की गौरवमय उपस्थिति में भव्य रूप से शिक्षण शिविर सयोजक डॉ बी सी जैन एवं कैलाश मलैया के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
समारोह में लगभग 140 शिक्षको को माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अथितियों एवं महासमिति पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
द्वितीय सत्र में दस लक्षण पर्व समारोह के अंतर्गत विभिन्न मंदिरो में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकी आयोजको को भी सम्मानित किया गया।
समारोह का गरिमामय संचालन प्रसिद्ध उदघोषिका श्रीमती सुनीता गंगवाल द्वारा किया गया।









.jpeg)