Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

डॉ. अरुण चतुर्वेदी का अशोक गहलोत पर तीखा हमला, बोले- युवाओं से धोखे पर होना चाहिए पछतावा



अधिकांश जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान बनाएगी भाजपा

जयपुर, 16 नवम्बर 2026। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें एकांतवास में जाकर अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों और लिए गए निर्णयों का आकलन करना चाहिए। उन्हें अपने कर्मों पर पछतावा होना चहिए, क्योंकि उन्होंने प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा किया है।


डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि अशोक गहलोत को अब कांग्रेस पार्टी ने भी पूरी तरह नकार दिया है। कांग्रेस में गहलोत की बातचीत समाप्त हो चुकी है और पार्टी में उनका सम्मान भी पहले जैसा नहीं रहा है। यही कारण है कि गहलोत मीडिया में बयानबाजी कर स्वयं को राजनीति में प्रासंगिक बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।


डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि जिस तरह शहरी क्षेत्रों में जनता ने भाजपा को समर्थन दिया, उसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी पंचायत चुनाव परिणामों में पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के अधिकांश जिला परिषद एवं पंचायत समितियों में भाजपा की जीत होगी। 


अरुण चतुर्वेदी ने जिला प्रमुख, प्रधान एवं अन्य पदों पर पार्टी के निर्णय को लेकर कहा कि भाजपा एक सक्रिय और लोकतांत्रिक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पार्टी नेतृत्व जिस भी कार्यकर्ता के नाम पर सहमति बनाएगा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने का काम करेंगे।