सीकर/झुंझुनूं/चूरू/नवलगढ़ /जयपुर । भामाशाह एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्री गोविंदराम बासोतिया का 83वां जन्मदिवस विभिन्न स्थानों पर सेवा, परोपकार एवं गौसेवा के कार्यों के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बासोतिया परिवार एवं गोविंदराम चैरिटेबल ट्रस्ट, नवलगढ़ की ओर से जरूरतमंदों की सहायता करने के साथ गोवंश के लिए भोजन एवं गौशालाओं में सहयोग के कार्य किए गए। स्व. बासोतिया की स्मृति में आयोजित इन सेवा कार्यों के माध्यम से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
झुंझुनूं में 25 जरूरतमंद परिवारों को बांटी राशन सामग्री
स्थानीय चूना चौक स्थित पुरोहित बगीची में गोविंदराम चैरिटेबल ट्रस्ट, नवलगढ़ के सौजन्य एवं गौड़ ब्राह्मण महासभा तथा विप्र फाउंडेशन जिला झुंझुनूं के तत्वावधान में सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। चंचलनाथ टीले के पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में 25 जरूरतमंद परिवारों को एक माह की राशन सामग्री वितरित की गई। राशन किट में आटा, दाल, चीनी, तेल, घी, चायपत्ती, मसाले सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री शामिल थी। सभी लाभार्थियों को दक्षिणा भी भेंट की गई।
इस अवसर पर गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर महमिया ने स्व. बासोतिया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाजसेवा एवं गौसेवा के लिए समर्पित रहा। उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जाता है। कार्यक्रम के पश्चात नंदीशाला में गोवंश को मीठा, दलिया एवं सब्जियों का सवामणी भोग लगाया गया। उपस्थित समाजबंधुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने स्व. बासोतिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में गौड़ ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, विप्र फाउंडेशन जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, संरक्षक राजेंद्र जोशी, एडवोकेट सुशील कुमार जोशी, ललित जोशी, गोपीराम पुरोहित, पशुपतिनाथ पुरोहित, एडवोकेट पंकज बावलिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
चूरू में गोशाला में गोवंश को खिलाया गुड़
चूरू जिले में गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान जिला चूरू के तत्वावधान में आदर्श गोसेवा शिविर गोशाला, पितर जी की ढाणी, घंटेल में स्व. गोविंदराम बासोतिया का जन्मदिवस गौसेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर गोवंश को गुड़ खिलाया गया तथा गोशाला को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बासोतिया के पिता स्व. गोविंदराम बासोतिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नवीन शर्मा, नवरतन शर्मा, ओमप्रकाश इंदोरिया, योगाचार्य मनोज शर्मा, दिनेश धर्ड़ एवं सुरेंद्र बावलिया सहित उपस्थित समाजबंधुओं ने गोवंश को गुड़ खिलाकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। गोशाला के विराट गुर्जर, सुरेंद्र सिंह एवं जीवराज ने व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।
सीकर में गोपीनाथ गौशाला में करवाई गौसेवा
सीकर स्थित श्री गोपीनाथ गौशाला में भी स्व. गोविंदराम बासोतिया के 83वें जन्मदिवस पर उनकी पुण्य स्मृति को गौसेवा के माध्यम से समर्पित किया गया। बासोतिया परिवार एवं गोविंदराम चैरिटेबल ट्रस्ट, नवलगढ़ की ओर से गौमाता के लिए हरा चारा, रोटी, गुड़ एवं दलिया की सेवा करवाई गई।
इस सेवा के लिए श्री गोपीनाथ गौशाला परिवार ने बासोतिया परिवार एवं ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने प्रियजनों की स्मृतियों को सेवा और परोपकार के कार्यों से जोड़ना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। परिवार की यह सेवाभावना समाज के लिए प्रेरणादायी है। गौशाला परिवार ने प्रभु श्री गोपीनाथ से बासोतिया परिवार पर सदैव कृपा बनाए रखने की कामना की।
नवलगढ़ में गोवंश की सेवा और जामडोली अपना घर आश्रम में प्रभुजनों को कराया भोजन
स्व. गोविंदराम बासोतिया के 83वें जन्मदिवस के अवसर पर नवलगढ़ में भी गौ माता के लिए ब्रह्म पूरी का आयोजन किया गया इस मोके पर ओमप्रकाश सराफ सहित नवलगढ़के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे
वहीं, जामडोली स्थित अपना घर आश्रम में प्रभुजनों के लिए भोजन प्रसादी एवं खीर की व्यवस्था की गई। यह सेवा स्व. गोविंदराम बासोतिया के पुत्र श्री विजय बासोतिया की ओर से करवाई गई। आश्रम में प्रभुजनों को प्रेमपूर्वक भोजन एवं खीर परोसी गई। इस अवसर पर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्रभु से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की गई।
इस प्रकार स्व. गोविंदराम बासोतिया का 83वां जन्मदिवस सीकर, झुंझुनूं, चूरू, नवलगढ़ एवं जामडोली में गौसेवा, जरूरतमंदों की सहायता और प्रभुजनों की सेवा के विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया गया। परिवार ने अपने प्रियजन की स्मृतियों को समाजसेवा, जीवदया एवं परोपकार के कार्यों से जोड़कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
स्व. गोविंदराम बासोतिया के जन्मदिवस पर सीकर, झुंझुनूं एवं चूरू में हुए इन सेवा आयोजनों ने समाजसेवा, जरूरतमंदों की सहायता और गौसंरक्षण का संदेश दिया। परिजनों एवं समाजबंधुओं ने उनके सेवा और परोपकार के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
गौसेवा ही सच्ची सेवा, जरूरतमंदों की सहायता ही सच्ची श्रद्धांजलि।
.jpeg)



