Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जयपुर के ऋषिकुल विजय स्कूल में 4 नवंबर को होगा वार्षिकोत्सव ‘अतुल्यम्’, ‘आत्म दीपो भव’ होगी थीम




जयपुर। ऋषिकुल विजय स्कूल का बहुप्रतीक्षित वार्षिकोत्सव 'अतुल्यम्' इस बार 4 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष समारोह की थीम रखी गई है - 'आत्म दीपो भव' अर्थात अपनी रोशनी स्वयं बनो, अपना मार्गदर्शक स्वयं बनो। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चौमू विधायक डॉ शिखा मील बरला होंगी। 


इस भव्य समारोह का आयोजन स्कूल के ही ऋषिकुल विजय टर्फ में ओपन एरिना में किया जाएगा। खुले आकाश के नीचे सजे इस मंच पर छात्र एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देंगे।


कार्यक्रम में दिखाया जाएगा कि कैसे हर छात्र, हर महिला, धरती को बचाने, भोजन की बर्बादी रोकने और राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना से अपनी आंतरिक रोशनी से पूरी दुनिया को जीता जा सकता है। हर प्रस्तुति यही संदेश देगी कि बाहर की रोशनी से पहले भीतर के दीपक को जलाना जरूरी है।


स्कूल की डायरेक्टर प्रियंका भार्गव ने बताया कि इस बार पेरेंट्स की मांग और छात्रों के आराम को देखते हुए वार्षिकोत्सव का आयोजन स्कूल कैंपस के अंदर ही किया जा रहा है।


थीम के बारे में उन्होंने कहा, "आज के समय में जब बच्चों में डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं, तब यह बहुत जरूरी है कि वे बाहरी दुनिया से पहले अपनी आंतरिक शक्ति और मार्गदर्शन को समझें। 'आत्म दीपो भव' इसी अंतर्यात्रा का नाम है।"पिछले एक महीने से तैयारियां चल रही हैं और प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के लगभग 300 छात्र-छात्राएं इसमें हिस्सा लेंगे।


उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम के समापन के बाद सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए आतिशबाजी (fire crackers) का भी आयोजन किया जाएगा।