शनिवार, 31 मार्च 2018

हनुमान जन्मोत्सव मनाया, लगा मेला

खबर - मनोज मिश्रा 
नन्दपुरा बालाजी एवं गणगौर कुआ बालाजी के उमडा जनसेलाब
बिसाऊः-..कस्बे के मे दो स्थानो मे मुख्य स्थलो पर नन्दपुरा बालाजी एवं गणगौर कुआ बालाजी जो चमत्कारी स्थान है जहां प्रातः से ही भक्तो ने दर्शन  के लिए मत्था टेक कर मनोकाॅना पूर्ण करने के लिए मत्था टेकना शुरू  कर दिया। कलयुग मे बालाजी प्रधान देव के रूप् मे मानेजाते है। जो भक्तो के हर संकट व मनोकामना पूर्ण करते है। गौरतलब है कि कस्बे के उतर मे रेल्वे स्टेशन   के पास बालाजी का प्राचीन मन्दिर है जो लगभगभग 200 वर्ष से भी अधिक पुराना है। इस स्थालपर एक विश्राम गृह है। इसी स्थल पर बिसाऊ के स्व.नोपतराम जी पुजारी हरितवाल की धर्म पत्नि मणी देवी ने अषाढ सुदी पूर्णिमां संबमत 2016 मे निर्मित करवाया था। ठिकाने के समय इस मन्दिर के पास एरोड्रम भी बनाया हुआ था जो अब कृषि के रूपमे बदलगया है। प्रतिवर्ष यहां भव्य मेला का आयोजन होता हे। जहां प्रलिस जाब्ता पूण्रतया सतर्क रहता हे। इस अवसर पर मन्दिर की सजावट की गई और रात्री मे जागरण आयोजित हुआ। भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया। रात्री भव्य आरती की गईं। इसी प्रकार गणगौर कुआ बालाजी को फूलो से श्रृंगार किया गया और सांय को सैकडो महिलाए एवं पुरूषो ने बाबा के दर्षन किये। इस अवसर पर भव्य रोषनी का आयोजन भी किया गया।

Share This