शनिवार, 14 अप्रैल 2018

बाय सरपंच तारा देवी ने की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी से मुलाकात

नवलगढ़ -ग्राम बाय सरपंच  तारा देवी  ने  कल  दिनांक 13 अप्रैल 2018  को   दिल्ली में कांग्रेस  अध्यक्ष  राहुल गाँधी  मुलाकात की  जिसमे  संगठनात्मक  मुद्दों पर , पंचायती  व् शहरी निकायों के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई  साथ  ही  पंचायती  एवं शहरी निकायों  का  सुदृढ़ीकरण  करना व् इन क्षेत्रों में  सत्ता का विकेन्द्रीकरण करने  व् कांग्रेस  को  मज़बूत करने  पर  भी  चर्चा  हुई।  ज्ञात रहे की  सरपंच तारा देवी  महिला कांग्रेस की  प्रदेश महासचिव  , PCC मेंबर, प्रभारी महिला कांग्रेस - सीकर व् सरपंच संघ  की  प्रदेश सचिव भी हैं।  सरपंच तारा देवी  के द्वारा  नवलगढ़  क्षेत्र्र में  विभिन्न  उल्लेखनीय  सामाजिक कार्य किए  गए हैं.

Share This