बुधवार, 11 अप्रैल 2018

राजे ने किया परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

जयपुर। सर्व ब्राह्मण समाज की मांग पर को देखते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में 18 अप्रैल को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश अब प्रतिवर्ष परशुराम जयंती पर रहेगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सर्व ब्राह्मण समाज की लम्बे समय से परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग थी। इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल भी कुछ समय पहले मुख्यमंत्री से मिला था। परशुराम जयंती पर घोषित ऎच्छिक अवकाश के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी।  राजे ने सर्व ब्राह्मण समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर कलेण्डर वर्ष 2018 के घोषित अवकाशों की सूची में संशोधन कर परशुराम जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया। 

Share This