रविवार, 15 अप्रैल 2018

पोदार संस्थाओं में मनाया विश्व कला दिवस

नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था पोदार जी.पी.एस अंग्रेजी माध्यम, पोदार हिन्दी माध्यम, पोदार आई.टी.आई. में विश्व कला दिवस मनाया गया। विश्व कला दिवस चित्रकार, दार्षनिक एवं लेखक लियो नार्डो दा विन्सी का जन्म दिवस है इन्हीं के जन्म दिवस को 15 अप्रेल को  विश्व कला दिवस के रूप में मनाया जाता है।ं इसके मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि यह दिन सभी कलाकारों और कला प्रेमियों को एक साथ कला की शक्ति और बहुमूल्यता प्रदर्शित करने का अवसर देता है। इस अवसर पर विद्यालयों में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें कक्षा 4 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए ‘‘बेटी पढ़ाओ - देश बढ़ाओ’’, ‘‘हमारे जवान - हमारी शान’’, ‘‘वृक्ष लगाओ - भविष्य बचाओ’’, ‘‘स्वच्छ भारत - स्वस्थ भारत’’ आदि विषय रखे गये। विद्यार्थियों ने अपनी इच्छानुसार विषय चयन कर सुन्दर-सुन्दर पोस्टर बनाकर अपने अन्दर छुपी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पोदार जी.पी.एस. प्राचार्या एवं पोदार हिन्दी माध्यम प्रधानाचार्य ने इस प्रतियोगिता का अवलोकन किया और बच्चों द्वारा तैयार किए गए पोस्टर की प्रशंसा की एवं उनका उत्साहवर्द्धन किया।
पोदार ट्रस्ट के चैयरमैन कान्तिकुमार आर पोदार एवं ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार का मानना है कि ऐसे अवसर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ होती रहनी चाहिए जिससे विद्यार्थियों में छुपी प्रतिभा उजागर हो सके और कला के क्षेत्र मंे विद्यार्थियों को अपने हुनर को दिखाने का मौका मिल सके।


Share This