बुधवार, 16 मई 2018

कांग्रेस ने बांटने की नीति अंग्रेजों से उपहार में हासिल की है: शेखावत

पंकज पोरवाल 
सांसद बहेड़िया के पिता की मृत्यु पर शोक जताने भीलवाड़ा पंहुचे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शेखावत
भीलवाड़ा । केन्द्र सरकार के कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के भीलवाड़ा आगमन पर सर्किट हाउस मे भाजपा कार्यकताओं  द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सिंह यहां सांसद सुभाष बहेडिया के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने आए। इस दौरान पत्रकारो से बात करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में 5 साल में सरकार बदलने के कलंक को तोड़ते हुए फिर से 2018 में भाजपा को सत्ता में लाने का काम करना है इसके लिए अभी से ही जुटने की जरूरत है। राजस्थान का चुनाव 2019 के चुनाव का भविष्य तय करेगा। शेखावत ने कहा कि पूर्वोत्तर केरल आदि राज्यो में परिस्थितियां अब भी अनुकूल नहीं है। इन राज्यों में कमल नही खिला लेते तब तक हमें आराम करने की जरूरत नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बांटने की नीति अंग्रेजों से उपहार में हासिल की है। उन्होंने कहा कि हम कर्नाटक में सरकार बनाने जा रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आलाकमान को तय करना है। किसे प्रदेशाध्यक्ष बनाते हैं। सिंह ने कहा कि भाजपा में कभी भी व्‍यक्ति महत्‍वपूर्ण नहीं होता बल्कि दायित्‍व महत्‍व रखता है। संगठन जिसे भी यह दायित्‍व देगें उसके साथ हम सब मिलकर 2018 व 19 में भाजपा को जीत दिलायेगें। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में शेखावत ने कहा कि कुछ क्षैत्रों में तकनिकी खामियां सामने आयी है ले‍किन हमने 2016 के सारे मामले निपटा दिये है। हमने अभी 2017-18 के भी मामले निपटाने शुरू कर दिये है। शेखावत के भीलवाड़ा पहुंचने पर सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, विधायक विट्टल शंकर अवस्थी, यूआईटी चेयरमैन गोपाल खण्डेलवाल, जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा, तुलसीराम शर्मा, जिला महामंत्री राकेश ओझा, कल्पेश चैधरी, शिव डिडवानिया, जिला मंत्री राजेश जाट, जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती कोगटा, अंकित बांगड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नंद लाल गुर्जर, रमेश राठी, प्रेम विश्नोई, सहित भाजपा पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर शेखावत का शॉल ओढाकर व पगड़ी पहना कर स्वागत किया।

सांसद बहेड़िया के घर जाकर जताया शोक

 केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री सिंह बुधवार को भीलवाड़ा पहुंचे। वे यहां सांसद सुभाष बहेडिया के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने आए। वे सर्किट हाउस से सीधे सांसद सुभाष बहेड़ि‍या के घर पहुंचे तथा शोक जताया।

Share This