शुक्रवार, 22 जून 2018

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में गुढ़ागौड़जी के संस्कार स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने लिया भाग

खबर - विकास कनवा 
उदयपुरवाटी कस्बे के निकटवर्ती गांव शिक्षा नगरी के नाम से जाने वाली गुढ़ागौड़जी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संस्कार स्कूल के प्रिंसिपल हिंदी मीडियम रामसिंह ढे़वा, इंग्लिश मीडियम पंकज मलिक की अगुवाई में विश्व योग दिवस मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने योगासन किया वही प्रिंसिपल ने बताया बच्चों का योग लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पढ़ाई करने वाले बच्चों को शाम को भी योगाभ्यास भोजन करने के 4 घंटे बाद योग करना चाहिए योग से शारीरिक मानसिक विकास मन शांत एकाग्रता और स्मरण शक्ति को बढ़ावा जा सकता है नियमित योग करने से निरोग य बने रहते हैं संस्कार स्कूल के सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों को करो योग रहो निरोग का मूल मंत्र दिया गया। इस दौरान समूह स्टाफ सदस्यों ने भी भाग लिया। प्रहलाद सिंह, राकेश सिंह,जे पी बुडानिया, PK बराला, नीलधर जांगिड़, मुकेश निखिल, सहित समस्त स्टाफ मौजूद था

Share This