रविवार, 22 जुलाई 2018

एकजुट व संगठित होकर होता है मजबूत समाज का निर्माण :- पद्मश्री अर्जुन प्रजापति

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़। कुमावत समाज में प्रतिभाओ की कोई कमी नहीं है बस कमी है उन्हें संगठित कर एकत्रित करने की ,टुकड़ो में बंटे समाज से मजबूत समाज का निर्माण अधूरा रहता है उक्त कथन मूर्तिकार पद्मश्री अर्जुन प्रजापति ने रविवार को शहीद राजकुमार सामुदायिक भवन में राष्ट्रीय कुम्हार महासभा द्वारा आयोजित कुमावत समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्जुन प्रजापति ने कहा की समाज को मजबूत करने के लिए संगठित होकर एकजुट रहना होगा। अर्जुन प्रजापति ने कहा की समाज में संगठन के साथ साथ फैली कुरीतियों को त्यागने पर भी जोर देना होगा। डीएसपी अधिकार दल के प्रदेश अध्यक्ष शिवभगवान सारडीवाल, महेन्द्र चंदवा, श्रीराम गुरी, रिछपाल किरोड़ीवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे वही कार्यकम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने शहीद राजकुमार कुमावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजली देकर किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर समाज को आगे बढ़ाने की बात कही। समारोह में समाज के टॉपर छात्र-छात्राओं सहित नव चयनित कर्मचारियों व खिलाडिय़ों को प्रशस्ती पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर शहीद विरांगना मंजु देवी का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने समाज में फैली कुरीतियों जैसे मृत्यु भोज, बाल विवाह को त्यागने का संकल्प लिया। इस मौके पर जगदीश ठेकेदार ,कजोड़मल कुमावत ,भाजपा नगर महामंत्री संतोष कुमावत ,बलबीर लुहानीवाल, शेरसिंह कुमावत, कासनी के पूर्व उप सरपंच  सांवरमल, उम्मेद कुमावत, सुनिल कुमावत, भुवनेश्वर नाडिया,विनोद दादरवाल सहित समाज के अन्य गणमान्य जन मौजूद थे। 

Share This