मंगलवार, 21 अगस्त 2018

नशा शराब में वाहन चलाते दो गिरफ्तार ,विभिन्न मामलों में तीन गिरफ्तार

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़। स्थानीय पुलिस ने नशा शराब में वाहन चलाते पाए जाने पर दो लोगो को गिरफ्तार किया है। एचएम सुरेश कुमार ने बताया कि पिलानी कस्बे के वार्ड 14 के जितेंद्र जांगिड़ और सिंघाना थाना इलाके के पुहानिया हवासिंह को नशा शराब में बाइक चलाते हुए गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बाइकों जब्त किया गया है 
स्थानीय पुलिस ने अलग अलग मामलों में तीन जनो को गिरफ्तार किया है। एचएम सुरेश कुमार ने बताया कि स्वामी सेही गांव के ओमप्रकाश जाट को झगड़ा करते पाए जाने पर शांति भंग के आरोप में और सिंघाना थाना इलाके के पुहानिया गांव के बाबूलाल यादव ,धिंधवा अगुणा के के प्रताप जाट को उत्पात मचाते पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है।     
एचएम सुरेश कुमार ने दी जानकारी। 

Share This