शुक्रवार, 14 सितंबर 2018

गणपती महोत्सवों का हुआ आगाज

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़- उपखंड क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के आगमन  साथ ही गणपती महोत्सवो का आगाज गुरुवार से हो गया। कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पांच दिवसीय गणपति महोत्सव प्रारंम्भ हो गए। वार्ड न.12 के स्वामी रूपदास मंदिर परिसर में माँ राजराजेश्वरी सेवक मंडल तत्वाधान में होने वाले पांच दिवसीय सातवें गणपती महोत्सव का आगाज महंत क्रांतिदास महाराज के सानिध्य वरिष्ठ लिपिक पवन कुमार शर्मा ने पंडित नरेश महामियां के आचार्यत्व में विधिवत पूजा अर्चना के साथ मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर संतोष शिवानीवाल ,प्रमोद चौहान ,महेश सेन ,गोपीराम सैनी ,राजेंद्र जांगिड़ ,राजेश जांगिड़ ,,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष संतोष खंडेलवाल , राजपाल काजला ,लीलाधर छापड़िया ,राजकुमार सैन,आनंद शर्मा ,प्रशांत चौमाल ,चेतन शर्मा ,संदीप सैन ,पिंटू छापड़िया ,पिंटू शर्मा ,भूरा सैन ,चिंटू काजला ,रवि ,गुड्डू शर्मा ,महेश गोदारा सहित अन्य लोग मौजूद थे। वही वार्ड 19 के कायां छतरी में गल्लू महाराज के सानिध्य में गणपती महोत्सव का आगाज भी पूजा अर्चना के साथ हो गया। इसके अलावा वार्ड 10 में विनायक मंडल के तत्वाधान में शुरू हुए गणपती महोत्सव का शुभारंभ पूर्व बिहारीलाल शर्मा ने सहपत्नी के साथ किया। पांच दिनों तक चलने वाले इन गणपती महोत्सवो में सुबह शाम महाआरती के साथ साथ विभिन्न प्रकार के धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Share This