शुक्रवार, 12 अक्तूबर 2018

राजमाता सिंधिया का जन्म शताब्दी दिवस मनाया

खबर - जयंत खांखरा 
खेतड़ी  -मेहाड़ा मंडल में शुक्रवार को राजमाता सिंधिया का जन्म शताब्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रधान मनीषा गुर्जर थी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधान मनीषा ने कहा कि राजमाता सिंधिया राजनिति की जनक थी तथा उनके जीवन से हम सब को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होनें कहा कि राजमाता सिंधिया ने विकास के नाम पर काफी आयाम स्थापित किए थे आज उन्ही की बदौलत से हम सब अग्रणी है। इस मौके पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमला यादव, कैलाशी देवी, शारदा देवी, मन्नी देवी, कोयली देवी, सुवा देवी सहित अनेक महिलाएं मौजूद थी।

Share This