बुधवार, 17 अक्तूबर 2018

दुर्गा पुजा में नन्हे मुन्हें बच्चों ने बिखेरे भक्ति के रंग

खबर - जयंत खांखरा 
खेतड़ी -कस्बे में दुर्गा पुजा धूमधाम से मनाई जा रही है। जैसे –जैसे नवरात्र के दिन आगे बढ़ रहे है अब दुर्गा पुजा पंडालों में रात्री जागरण में भजन संघ्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होने लगा है। कस्बे के रामायण सत्संग चबूतरे पर हो रही दुर्गा पुजा में मंगलवार को रात्री को माता की आरती के बाद नन्हे मुन्हें बच्चों ने सांस्कतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने नृत्य नाटिका का आयोजन भी किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को कमेटी की ओर से ईनाम देकर पुरस्कृत किया। वही पोलो ग्रांउड में हो रही दुर्गा पुजा के कार्यकर्ता गोकुलचंद सैनी ने बताया कि भारी भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है तथा दशहरा के पर्व पर रावण दहन किया जाएगा। पपुरना के शांकभरी माता मंदिर में गुरूवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 

Share This