शनिवार, 17 नवंबर 2018

पोदार शिक्षण संस्थाओं में बाल दिवस पर हुई विविध प्रतियोगिताएँ

नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित पोदार जी.पी.एस., पोदार एक.के.पी. टायनी टोडलर प्ले स्कूल, पोदार हिन्दी माध्यम, पोदार प्राइमरी स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। पोदार जी.पी.एस. प्राचार्या  सोनिया मिश्रा, पोदार टायनी टोडलर प्राचार्या  प्रेमलता एवं पोदार हिन्दी माध्यम प्रधानाचार्य डाॅ. पूनम चन्द जोशी ने पं. नेहरू के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर पोदार जी.पी.एस. में फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम प्रेम V-B, दितीय जिवितेश  V-A  एवं तृतीय स्थान हंशिका V-B  ने प्राप्त किया सभी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया। इसी क्रम में पोदार एस.के.पी. टायनी टोडलर प्ले स्कूल में नन्हें-नन्हें बच्चों ने चाचा नेहरू के जन्म दिवस पर केक काटकर बाल दिवस मनाया। सभी संस्थाओं में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की गतिविधियों के विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर संस्था प्रधानों ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला एवं भारत के नव निर्माण में उनके योगदान को याद किया साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह कानूनों व उनके दुष्प्रभावों से अवगत कराया। इस बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सभी अधिकार सहजता से दिलवाना और बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी देना था। वर्तमान समय में देश के नौनिहालों के लिए माहौल भयावह और घृणित होता जा रहा है। आज के दिन हम सबको सुरक्षित बचपन-सुरक्षित भारत के निर्माण का संकल्प लेने की आवश्यकता है। पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कान्ति कुमार आर पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने बाल दिवस पर बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है इनकी शिक्षा और इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी मिलकर कार्य करें तो देश के नौनिहालों का बचपन सुरक्षित बन सकता है।

Share This