गुरुवार, 13 दिसंबर 2018

पोदार शिक्षण संस्थाओं में मनाया गया विश्व मानव अधिकार दिवस

नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित शिक्षण संस्था पोदार काॅलेज, पोदार जी.पी.एस., पोदार हिन्दी माध्यम एवं पोदार एस.के.पी. टायनी टोडलर में विश्व  मानव अधिकार दिवस मनाया गया। पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने मानव अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए मौलिक अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की। इसी प्रकार पोदार जी.पी.एस. प्राचार्या श्रीमती सोनिया मिश्रा एवं पोदार टायनी टोडलर प्ले स्कूल प्राचार्या सुश्री प्रेमलता ने विद्यार्थियों को मानव अधिकार कानूनों के बारे में जानकारी दी एवं अपने अधिकारों की रक्षा हेतु सचेत रहने पर बल दिया। पोदार हिन्दी माध्यम प्रधानाचार्य डाॅ मोहन सिंह ने मानव अधिकार संगठन की स्थापना एवं उद्देष्यों पर चर्चा करते हुए इसके माध्यम से मानव जाति को मिल रहे योगदान को विस्तार से समझाया। इस मौके पर पोदार काॅलेज उप-प्राचार्या एवं एन.एस.एस. प्रभारी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर एन.एस.एस. प्रथम एवं द्वितीय इकाई, स्काऊटस, एन.सी.सी. कैडिटस और विद्यार्थी उपस्थित थे। पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कान्तिकुमार आर. पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार का मानना है कि काॅलेज स्कूल स्तर पर ऐसी सेमीनार होती रहनी चाहिए जिससे विद्यार्थियों को अपने अधिकारों एवं कत्र्तव्यों की जानकारी मिलती रहे।


Share This