सोमवार, 3 जून 2019

सामूहिक यज्ञ में दी वेदमंत्रों की आहुतियां

खबर - मोहम्मद आरिफ चंदेल 
इस्लामपुर. गृहे गृहे गायत्री यज्ञ व उपासना के एक विशिष्ट प्रयोग के अन्तर्गत कस्बे के चूणा चौक के पास रविवार को सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। संचालन गायत्री परिवार के डॉ. एचआर गुप्ता ने किया। गुप्ता ने बताया कि यज्ञ के द्वारा लोक शिक्षण, पर्यावरण संतुलन, बल वर्धन, रोग निवारण, स्वास्थ्य संरक्षण एवं उत्कृष्ट दैवीय तत्वों का अभिवर्धन होता है। यज्ञ के साथ गायत्री का समन्वय भारतीय संस्कृति की आधारशिला है जिसके बल पर प्राचीन काल में भारत ने पूरे विश्व को स्थाई शांति एवं समृद्धि की राह पर आगे बढ़ाया है। विश्व कल्याण व शांति के निमित किए गए इस यज्ञ में गायत्री महामंत्र व महामृत्युंजय मंत्र  सहित अनेक वेदमंत्रों की आहुतियां दी गई। इस अवसर पर गोपाल शर्मा, चन्द्रप्रकाश शर्मा, पवन जांगीड़, देवकीनंदन जांगीड़, मातुराम जांगीड़, सुशील जांगीड़, अजय खेतान, केशरदेव खेतान, ओम प्रकाश सोनी , श्यामलाल व बुधराम सैनी सहित काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


Share This