बुधवार, 2 अक्तूबर 2019

पोदार काॅलेज के दो एन.सी.सी. कैडेट्स राष्ट्रीय साईकिल कैंप के लिए चयनित हुए।

नवलगढ़:-दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था सेठ जी बी पोदार काॅलेज के एन सी सी कैडेट्स ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय साईकिल कैम्प में भाग लिया जिसमें दीपेन्द्र सिंह व अजित कुमार का राष्ट्रीय स्तर चयन हुआ है। जयपुर स्थित एन.सी.सी. मुख्यालय से  एक साईकिलिंग  रैली का आयोजन किया गया जो जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई इस साईकिल रैली में राजस्थान से  कुल 21 कैडेट्स ने भाग लिया जिसमें दो एन सी सी कैडेट पोदार काॅलेज के चयनित हुए। इन एन.सी.सी. कैडेट्स ने देशवासियों को इस रैली के माध्यम से स्वच्छता का संदेष दिया। इस रैली के दिल्ली पहुचने पर वहंा इनका गर्मजोशी  से स्वागत किया गया एवं सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी पोदार काॅलेज के एन.सी.सी. अधिकारी कमलेश  सैनी द्वारा दी गई है। 
पोदार ट्रस्ट के शैक्षणिक निदेशक  डाॅ.वी.एस. शुक्ला एवं पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह इन एन सी सी कैडैट्स को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। 
पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने इन दोनो एन.सी.सी कैडे्टस को इस सफलता के लिए बधाई प्रेषित  की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 



Share This