शनिवार, 16 नवंबर 2019

पोदार संस्थाओं द्वारा जल संरक्षण पर व्याख्यान माला का किया गया आयोजन।

नवलगढ़ - दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार द्वारा चलाई गई मुहिम ‘‘जल है तो कल है’’ विषय पर पोदार टी.टी. काॅलेज, पोदार काॅलेज द्वारा गुरूवार को शास्त्री बाल निकेतन मा. वि. मोहब्बतसर में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान माला में पोदार काॅलेज उप-प्राचार्य डाॅ. विनोद सैनी, पोदार टी.टी. काॅलेज प्राचार्या डाॅ. दुर्गा भोजक व व्याख्याता दिलीप सिंह शेखावत व मुकेश  कुमार सैनी ने जल सरंक्षण एवं पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार द्वारा गांव-गांव, ढाणी-ढाणी, शहर-शहर चलाई जा रही मुहिम ‘‘जल है तो कल है’’
 पर विस्तार से उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्राम वासियों को जल को बचाने के बारे में बताया। साथ ही जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण करने की शपथ दिलाई। इसके उपरान्त विद्यालय संचालन कैलाश चन्द सैी एवं प्रधानाध्यापक द्वारका प्रसाद सैनी और वार्ड पंच भोमाराम सैनी एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण करके पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेष दिया।
पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कान्तिकुमार आर. पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार का मानना है कि ऐसी व्याख्यान मालाएँ गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में आयोजित करके लोगों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सकता है।




Share This