बुधवार, 17 जून 2020

राजीव के. पोदार बने इंण्डियन मर्चेन्ट चेम्बर के अध्यक्ष !

नवलगढ़ - नवलगढ के लोगो के लिए यह गर्व की बात है, कि पोदार शिक्षण संस्थाओं के उपाध्यक्ष श्री राजीव के. पोदार  को इण्डियन मर्चेन्ट चेम्बर  का अध्यक्ष चुना गया है। गर्व की बात यह भी है, कि पोदार परिवार में इण्डियन मर्चेन्ट चेम्बर का अध्यक्षीय पद, तीसरी पीढी को भी मिला है। इससे पहले डॉ रामनाथ ए पोदार एवं श्री कांतिकुमार आर पोदार   भी इण्डियन मर्चेन्ट चेम्बर के अध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके है। 
श्री राजीव के. पोदार, पोदार इण्टरप्राइजेज के प्रबन्ध निदेशक  है,  जिसके 15 देशों  में प्रगतिशील उद्यमियों के साथ गठबन्धन है। 
भारत में व्यवसाय हेतु बेलारूस गणराज्य के विदेश एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा आर्थिक सम्बन्ध स्थापित  करने हेतु श्री राजीव के. पोदार एवं इनके संगठन को अपने अधिकार सौंप दिए है। बेनिन गणराज्य द्वारा, भारत के साथ व्यापार, आर्थिक सम्बन्ध एवं रोजगार बढाने हेतु श्री राजीव के पोदार को उनका प्रतिनिधि चुना है। श्री राजीव के. पोदार ने कई अलग-अलग देशों  से व्यावसायिक एवं व्यापारिक गठबन्धन स्थापित किए है। श्री राजीव के. पोदार भारत के साथ अन्य देशों  का आर्थिक एवं व्यापारिक सम्बन्ध जोडने में सक्षम है। श्री राजीव के. पोदार के इन्डियन मर्चेन्ट चेम्बर के अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर व्यापार जगत में ख़ुशी  की लहर है। 





Share This