गुरुवार, 30 जुलाई 2020

स्काउट गाइड का वार्षिक अधिवेशन व संस्था प्रधान संगोष्ठी सम्पन्न

खबर - प्रदीप कुमार सैनी 
दांतारामगढ़ (सीकर)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ दांता जिला सीकर का वार्षिक अधिवेशन व संस्था प्रधान संगोष्ठी का आयोजन गुरुवार को राउमावि बनाथला में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राउमावि बाय के प्रधानाचार्य रजनीश कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्काउट प्रार्थना से किया गया। पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत शाब्दिक उद्बोधन से किया गया।
सहायक सचिव फूल मोहम्मद ने गत सत्र के अधिवेशन का वाचन किया। इसके पश्चात सचिव रामलाल चौधरी दांता ने स्काउट्स की समस्त आयोजित गतिविधियों का विस्तार से वर्णन किया। भामाशाह भादरमल लोरा ने उपस्थित सभी संभगियो एवं अतिथियों को हैंड बैग देकर समान प्रदान किया। पूर्व सरपंच छीतरमल लोरा ने उपस्थित सभी संभागियो को चाय नाश्ता उपलब्ध करवाया। कोषाध्यक्ष छीतरमल वर्मा ने गत सत्र का वार्षिक आय व्यय का विवरण एवं वार्षिक बजट पेश किया।
राउमावि खाचरियावास के प्रधानाचार्य मोतीलाल स्वामी ने स्काउटिंग में संस्था प्रधान की भूमिका एवं दायित्व बिंदु पर अपने विचार व्यक्त किए।
सीओ स्काउट सीकर बसंत कुमार लाटा ने स्काउट गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। स्काउट्स को अपनी योग्यता वृद्धि करने एवं स्थानीय संघ दांता की पहचान सम्पूर्ण सीकर जिले में है इसके बारे में बताया। चुरु के पूर्व सीओ स्काउट संजय सहगल ने भी स्काउटिंग गतिविधियों की जानकारी दी। राउमावि बनाथला के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा  ने आए हुए सभी संभागियो का आभार प्रकट किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही अधिवेशन का समापन किया गया।

Share This