गुरुवार, 9 जुलाई 2020

पोदार हिन्दी माध्यम स्कूल में टॉपर्स का सम्मान।

नवलगढ : दी आनन्दी लाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था पानाबाई रामनाथ पोदार सी सै स्कूल के विद्यार्थियों का पोदार ट्रस्ट के अधिशाषी निदेशक श्री एम डी शानभाग जी द्वारा माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। अधिशाषी निदेशक  ने विद्यार्थियों को भविष्य में कठिन मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त ज्योति  एवं द्वितीय स्थान प्राप्त संजय कुमार तथा तृतीय स्थान प्राप्त कृष्णा रॉयल को श्री एम डी शानभाग जी अधिशाषी निदेशक  द्वारा उपहार राशि  भेट की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉमोहन सिंह, पोदार कॉलेज प्राचार्य डॉ सत्येन्द्र सिंह एवं समस्त विज्ञान संकाय सदस्य उपस्थित रहें।








Share This