गुरुवार, 4 मार्च 2021

पोदार काॅलेज में आंचलिक कहानीकार फणीश्वरनाथ रेणुजी की जयंती का आयोजन


नवलगढः
  सेठ जीबी पोदार काॅलेज में उप प्राचार्य डाॅ विनोद सैनी की अध्यक्षता में आंचलिक कहानीकार फणीश्वरनाथ रेणु  की जयंती का आयोजन हुआ। तीसरी कसम फिल्म के लेखक एवं पद्मश्री पुरस्कृत कहानीकार की जीवनी प्रेरणास्पद है।

जिसमें हिन्दी विभाग के व्याख्याता ने फणीश्वरनाथ रेणु के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारें में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि जनभाषा के लेखक लोकसंस्कृति को व्यक्त करते हैऔर संस्कारों को जीवित रखते है।

समाज शास्त्र व्याख्याता ने आयोजन में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को आंचलिक भाषा में कविता व कहानी लिखने के लिए प्रेरित किया। भाषा के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति मुखर करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उप प्राचार्य ने विद्यार्थी को साहित्य पढने के लिए प्रेरित किया और फणीश्वरनाथ रेणु जैसे आंचलिक उपन्यासकारों को समाज के प्रतिदायित्वबोध को व्यक्त किया । पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ सत्येन्द्र सिंह ने साहित्य के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। विद्यार्थियों में से सुरेश कुमार ने कहा कि मूर्धन्य कहानीकार फणीश्वरनाथ रेणु की कहानी तीसरी कसम हमारे पाठ्यक्रम में है जो हमें आंचलिक संस्कृति को संरक्षित करने की प्रेरणा देती है।


Share This