सोमवार, 16 अगस्त 2021

पोदार शिक्षण संस्थाओं में मनाया गया 75 वां स्वतंत्रता दिवस






नवलगढ़

:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्थाओं में  75 वां स्वतंत्रता दिवस सादगी के साथ मनाया गया। पोदार कॉलेज में डॉ सत्येन्द्र सिंह ने पोदार टीटी कॉलेज में प्राचार्या डॉ दुर्गा भोजक ने पोदार जीपीएस एवं पोदार एस.के.पी. टायनी टोडलर में श्री जीन सीके एव पोदार हिन्दी माध्यम एवं पोदार प्राथमिक विद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य श्री नगेन्द्र ने, पोदार एस.के.पी टायनी टोडलर, बेरी में प्राचार्या रेजुला देवासी ने पोदार आईटीआई में श्री बाबूलाल कुमावत ने राष्ट्र ध्वज फहराया। कोरोनो के बढ़ते प्रभाव के कारण सभी नियमों की पालना करते हुये आपसी दूरी का भी विशेष  ध्यान रखा गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को नमन करते हुए भारत के सामने खडी चुनौतियों पर विचार रखें। 

पोदार कॉलेज के उप प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में देश  की वर्तमान समस्याओं, राजनीतिक व्यवस्थाओं एवं सामायिक मुद्दो पर अपने विचार रखें। इस अवसर पर पोदार कॉलेज परिसर में स्टाफ सदस्यों द्वारा 101 पौधे लगाये गये।

पोदार ट्रस्ट के अधिशाषी निदेशक श्री एम.डी  शानभाग जी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। 

दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने सभी को 75 वे स्वतन्त्रता दिवस पर शुभकामनाएँ प्रेषित की।






Share This