Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

रोडवेज के पीछे घुसी बाइक

खबर - जीतेन्द्र सिंह राजावत 
जयपुर। शहर के कानोता थाना इलाके में मंगलवार सुबह बगराना से जयपुर शहर की ओर आ रहे दो युवकों ने आगे चल रही एक रोडवेज के टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक घायल हो गया जिसे पुलिस अस्पताल भिजवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा रोड बगराना, माली की कोठी निवासी अजय व एक अन्य युवक शहर की ओर आ रहे थे। इस दौरान आगरा रोड पर ही 52 फीट हनुमानजी के सामने उनकी बाइक ने आगे चल रही एक रोडवेज बस के टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक घायल हो गया जिसे मौके पर पहुंची चेतक ने अस्पताल भिजवाया। खबर लिखे जाने तक युवक के नाम पते मालूम किए जाने की कार्रवाई की जा रही थी।