Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जाति सूचक गाली व महिला से अभ्रद व्यवहार करने का मामला दर्ज

खबर - दर्पण खण्डेलवाल 
पिलानी - पिलानी थाने में अनुसूचित जाति महिला से अभ्रद व्यवहार गाली गलौच व मारपीट करने का मामला पिलानी थाने में बुधवार को दर्ज किया गया। थाना प्रभारी रामजीलाल चैधरी ने बताया रोहिताश मेघवाल निवासी बनगोठडी ने पिलानी थाने में रिपोर्ट दी की गांव का जगला उर्फ जगदीश जाति राजपूत जो अपराधी प्रवृति (हिस्ट्रीशिटर) का व्यक्ति है ने मेरे घर में घुसकर मेरी लडकी के साथ अभद्र व्यवहार व गाली गलौच की तथा मेरे पुत्र बिजेन्द्र को घर से उठाकर ले गया जिसके साथ मारपीट की व जाति सूचक गालीया दी। पिलानी थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।