खबर - मनोज कुमार मिश्रा
कस्बे के विकास कार्यो के बिन्दुओ पर हुई चर्चा,
बिसाऊ .पालिका अध्यक्ष हारून खत्री ने 11 जुलाई को सभी पार्षदो की पालिका परिसर मे बैठक ली। जिसमे दीनदयाल ख्वास उपाध्यक्ष,दुर्गाप्रसाद मिश्रा,श्रीकिसन पारीक,बैजनाथ सैनी,जयप्रकाश अजाडीवाल,बीरबल,हिदायत खां महिला पार्षद पति,सतवीर पार्षद पति,फकरूदीन,सतार पार्षद पति,डा.सहारण पार्षद पति,आदि उपस्थित थे। बैठक मे खत्री ने नगरपालिका की अतिक्रमण से बाधित भूमिको मुक्त
करवाना,अतिक्रमण हटवाना,पटटे देना,कस्बे मे गन्दे पानी की निकासी,नगरपालिका की दुकानो का किराया बढाने,सडक नालियो कि मरम्मत एवं रोशनी पर अपनी राय दी। बैठक मे अधिशाषी अधिकारी भरत कुमार हरितवाल भी उपस्थित थे।