Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अन्नपूर्णा आध्यात्मिक सेवा समिति द्वारा विजय सिंह का अभिनन्दन किया


खबर - हिमांशु मिढ़ा
हनुमानगढ़। गांव मेहरवाला के विजय सिंह किरोड़ीवाल को 794 वीं रैंक आईएएस में प्राप्त किया है। फिलहाल गांव में जश्न का माहौल है। आज अन्नपूर्णा आध्यात्मिक सेवा समिति द्वारा विजय सिंह का अभिनन्दन फुल मालाओं से किया गया। वहीं इंजीनियर विजय सिंह किरोड़ीवाल ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले में शिक्षा को लेकर माहौल बनाने की जरूरत है। गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं। यह है गांव मेहरवाला का वह परिवार जहां जश्न का माहौल है। सुखलाल किरोड़ीवाल का पुत्र इंजीनियर विजय सिंह किरोड़ीवाल ने आईएएस की परीक्षा में 794 वीं रैंक हासिल की है। विजय के पिता साधारण किसान हैं और माता तारावती गृहिणी। आईएएस में चयनित होने पर विजय सिंह खुद प्रफुल्लित हैं। उन्होंने ने बताया कि तैयारी से लेकर प्राथमिकताओं तक के बारे में विस्तार से बताया। बतौर आईएएस अधिकारी उनकी क्या प्राथमिकताएं रहेंगी । विजय सिंह ने कहा कि कैडर मिलने के बाद पता नहीं कहां नियुक्ति होगी लेकिन जहां भी जाएंगे नशे के खिलाफ अभियान चलाएंगे।  इस मौके पर नवनीत पूनियां सरपंच शरेका, सचिव बिश्रोई, बलदेव दास, प्रदीप पाल व अन्य समिति सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे।