खबर - हिमांशु मिढ़ा
हनुमानगढ़। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सेवा विकलांग आश्रम हनुमानगढ़ जंक्शन में फल वितरित किये गये। जिसमें बेबी हैप्पी कॉलेज के अध्यक्ष कुलदीप सिला, राजस्थान कॉलेज के अध्यक्ष रवि जाखड़, विकास पारीक, सुरेश श्योराण, रविन्द्र गोदारा, नवनीत खाती, भागीरथ जाखड़, विकास कुमार, आदिल चौहान आदि ने सेवा भावना से आश्रम में सेवा करने का संकल्प लिया। विकास पारीक ने कहा कि सेवा विकलांग आश्रम में विकलांग तथा मंदबुद्धि बच्चों की सेवा ही सर्वोपरि है।
