Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पहली बार सरकार ने लगाया किसी निजी विश्वविद्यालय में प्रशासक

जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, जोधपुर में प्रशासक लगाया
 जोधपुर । राज्य सरकार ने जनहित में तत्काल प्रभाव से राज्य के एक निजी विश्वविद्यालय जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, जोधपुर का परिसमापन करते हुए वहां पर संभागीय आयुक्त जोधपुर को प्रशासक नियुक्त किया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब राज्य में किसी निजी विश्वविद्यालय में प्रशासक नियुक्त करने की कार्यवाही की गई है।  उच्च शिक्षा मंत्री  कालीचरण सराफ ने बताया कि विश्वविद्यालय के संबंध में प्राप्त फर्जी मार्कशीट बांटने एवं विश्वविद्यालय में व्याप्त कुप्रशासन तथा कुप्रबन्धन को दृष्टिगत रखते हुए यह कार्यवाही की गई है। उन्होने बताया कि एसओजी की जांच रिपोर्ट, विभागीय जांच समिति की रिपोर्ट एवं मा. उच्च न्यायालय के निर्णय की अनुपालना में विश्वविद्यालय की व्यक्तिगत सुनवाई की गई थी। इसमें यह पाया गया कि इस विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री कमल मेहता  एवं अन्य व्यक्तियों ने लाभ अर्जित करने के उद्देश से विद्यार्थियों के साथा धोखाधड़ी कर फर्जी मार्कशीट जारी की हैं। भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420, 467, 468 एवं 120बी के अन्तर्गत यह अपराध की श्रेणी में आता है। सराफ ने बताया कि एसओजी की जांच रिपोर्ट, विभागीय जांच रिपोर्ट, उच्च न्यायालय के निर्णय एवं विभाग द्वारा की गई व्यक्तिगत सुनवाई में यह स्पष्ट सामने आया कि जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय जोधपुर में विश्वविद्यालय के अधिनियम के प्रावधानो, परिनियमों का उलंघन हुआ है। इसी से विश्वविद्यालय में कुप्रशासन की स्थिति उत्पन्न हो गई और अध्ययनरत छात्रों के भविष्य तथा विश्वविद्यालय के शैक्षणिक स्तर को खतरा उत्पन्न हो गया था।