Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जोधपुर जिला स्तरीय महिला खेलकूद 11 दिसम्बर से

जोधपुर। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान मेें क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर की ओर से 11 से 13 दिसम्बर तक जिला स्तरीय महिला खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी सोहनलाल चैधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अधिकतम 25 वर्ष आयु की महिला खिलाड़ी भाग ले सकेगी। इनमें बास्केटबाल, जिम्नास्टिक्स, हैंडबाल, हॅाकी, कबड्डी, खो-खो, टेनिस एवं वाॅलीबाल को शामिल किया गया है। बताया कि पहले दिन 11 दिसम्बर को बास्केटबॅाल, वालीबाल एवं खो-खो प्रतियोगिता, दूसरे दिन हॅाकी, हैंडबाल व कबड्डी प्रतियोगिता राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी। जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता बरकतुल्लाह स्टेडियम और टेनिस प्रतियोगिता 13 दिसम्बर को सरदार क्लब में होगी। प्रतियोगिता के दौरान स्थानीय खिलाडी को 75 रूपये तथा गैर स्थानीय खिलाड़ी को 150 रूपये नकद राशि दी जाएगी। इसके अलावा जिला स्तर पर प्रथम आने वाली खिलाड़ी को 350 रूपये, दूसरे स्थान के लिए 250 रूपये एवं तीसरे स्थान पर आने वाली खिलाड़ी को 150 रूपये इनामी राशि दी जाएगी। साथ ही खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।